राजनांदगांव। भाजपा की दोहरी नीति की शिकार हुई छत्तीसगढ़ की जनता – विभा साहू

राजनांदगांव। राजनांदगांव जिला पंचायत अर्जुनी क्षेत्र की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता भाजपा की दोहरी नीति का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासन में 400 यूनिट तक घरेलू बिजली बिल पर 50% की छूट दी जाती थी, जिससे 45 लाख उपभोक्ता लाभान्वित होते थे। लेकिन भाजपा सरकार ने इस योजना को सिर्फ 100 यूनिट तक सीमित कर मात्र 14 लाख उपभोक्ताओं को लाभ देने का निर्णय लिया है, जो स्पष्ट रूप से मध्यमवर्गीय परिवारों के खिलाफ़ है।

विभा साहू ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा मार्च 2019 में लागू की गई योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इस योजना से उपभोक्ताओं को औसतन प्रति माह ₹1043 तक की राहत मिलती थी। लेकिन अब भाजपा सरकार ने यह सुविधा घटाकर जनता पर बिजली बिल का अतिरिक्त बोझ लाद दिया है। इससे न सिर्फ मध्यम वर्ग, बल्कि निम्न आय वर्ग भी प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने कहा कि जिस राज्य को पावर हब कहा जाता है, वहाँ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजाना बिजली कटौती होना सरकार की विफलता को दर्शाता है। बिजली उत्पादन में अग्रणी छत्तीसगढ़ को बिजली आपूर्ति में असफल बनाना भाजपा शासन की नाकामी है।

अंत में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की यह जनविरोधी नीति और लोक लुभावन वादों से पलटना, आने वाले चुनावों में पार्टी के लिए भारी पड़ने वाला है। जनता भाजपा की चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है और इसका जवाब वक्त आने पर देगी।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।