डोंगरगढ़: भांठागांव में मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस, आयोजित हुआ भव्य समारोह, विधायक हर्षिता बघेल ने ग्रामीणों के साथ किया नृत्य

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत भांठागांव में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता स्वामी बघेल शामिल हुईं और आदिवासी समाज के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

विधायक ने आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराओं, रीति-रिवाजों और गौरवशाली विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि, आदिवासी समाज ने अपनी संस्कृति को जीवंत रखते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक हर्षिता बघेल ने आदिवासी समाज के लोगों के साथ पारंपरिक आदिवासी गीतों पर नृत्य भी किया और उनकी संस्कृति एवं परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सरपंच संतोषी वैष्णव, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, जनपद सदस्य साकेत वैष्णव, मंडल अध्यक्ष हरीश देशमुख, बंटी साहू, लीलाधर, दिलीप वैष्णव, कुंवर सिंह मंडावी, कन्हैया टेकाम सहित कांग्रेस कार्यकर्ता, आदिवासी समाज के सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।