विधायक रिकेश के प्रयासों से वैशाली नगर विधानसभा को करोड़ों के विकास कार्यों की सौगात, क्षेत्र में हर्ष की लहर

भिलाई नगर, 17 अक्टूबर। आगामी नगरीय निकाय चुनाव से ठीक पहले वैशाली नगर विधानसभा के विधायक रिकेश सेन के निरंतर प्रयासों और प्रभावी प्रस्तावों के फलस्वरूप राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय द्वारा करोड़ों रुपये के महत्वपूर्ण विकास कार्यों को हरी झंडी दे दी गई है। एक दिन पूर्व ही विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-1 से 37 तक के लिए 9 करोड़ 41 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति प्राप्त हुई थी, जिसके तुरंत बाद अब 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत 24 करोड़ 36 लाख रुपये से अधिक पेयजल एवं वायु गुणवत्ता सुधार के बड़े प्रोजेक्ट्स की अनुमति जारी कर दी गई है। चुनाव पूर्व मिली इन दोहरी स्वीकृतियों से समूचे वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह व हर्ष की लहर है। विधायक रिकेश सेन ने क्षेत्र के नागरिकों से किए अपने वादों को धरातल पर उतारते हुए शासन स्तर पर इन कार्यों को प्राथमिकता से स्वीकृत कराया है।

आपको बता दें कि वार्ड-1 जुनवानी में 13.72 करोड़ की सौगात भव्य वाटर सप्लाई प्रोजेक्ट को मिली है। जुनवानी एवं आसपास की कॉलोनियों, अस्पतालों और शैक्षणिक संस्थानों में पानी की समस्या के स्थायी समाधान के लिए 13 करोड़ 72 लाख 55 हजार रुपये की लागत से उच्च स्तरीय जलागार, संपवेल, राइजिंग मेन पाइप लाइन और पंप हाउस निर्माण किए जाएंगे।

वही जुनवानी में 25 मीटर स्टेजिंग हाइट युक्त पानी टंकी निर्माण, राइजिंग मेन पाइप लाइन बिछाना, 66 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से जुनवानी के प्रस्तावित टैंक तक 4000 मीटर लंबी और 300 एमएम व्यास की पाइप लाइन से कॉलोनियों में जलापूर्ति विस्तार होगा। 66 एमएलडी प्लांट में नए टैंक हेतु एक्सक्लूसिव संप निर्माण एवं पाइप लाइन बिछाने के बाद सड़कों की बहाली एवं पेवर ब्लॉक, नाली आदि कार्य होंगे। साथ ही 400 मीटर बाउंड्री वॉल, 70 एचपी पंपिंग मशीनरी तथा पंप हाउस निर्माण, वार्ड-1 से 37 के प्रमुख डामरीकरण कार्य वायु गुणवत्ता सुधार घटक के अंतर्गत कुल 10.64 करोड़ रुपये के डामरीकरण व सड़क नवीनीकरण कार्यों की स्वीकृति मिली है।

खम्हरिया भाठा पानी टंकी से चिखली रोड माइल स्टोन स्कूल मुख्य मार्ग का डामरीकरण, वार्ड-4 नेहरू नगर पूर्व व्यावसायिक परिसर, कृष्णा डेयरी के आसपास तथा अन्य क्षेत्रों में डामरीकृत मार्गों का नवीनीकरण, वार्ड-7 अयप्पा नगर तथा राधिका नगर क्षेत्र में डामरीकरण, वार्ड-11 फरीद नगर मुरम खदान चौक के आसपास डामरीकरण, वार्ड-12 विवेकानंद नगर, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में शीतला तालाब के आसपास मार्गों का डामरीकृत नवीनीकरण, वार्ड 18 में 18 नंबर रोड में जीई रोड से सुभाष चौक तक एवं सुभाष चौक से जलेबी चौक तक सड़क डामरीकरण व रोड मार्किंग, वार्ड 20 वैशाली नगर, सुंदर नगर के आसपास डामरीकरण, न्यू वैशाली नगर क्षेत्र में व्यापक डामरीकरण, केपीएस स्कूल व उत्सव भवन के पीछे डामरीकरण, वार्ड 21 कैलाश नगर दलिप परिसर के सामने सड़क डामरीकरण, श्री राम हाइट्स के सामने एवं आंतरिक मार्गों में डामरीकरण, धन्वंतरी मेडिकल के बाजू मार्ग में डामरीकरण, वार्ड 31 खाण्डे होटल से राजेश्वरी पैथोलॉजी लैब, गौरव पथ से एकता नगर सुलभ तथा एकता नगर सुलभ से 10 बिस्तर अस्पताल तक डामरीकरण कार्य भी शामिल हैं)।

कल 9.41 करोड़ रुपये की सौगात के बाद आज प्राप्त हुई इस वृहद वित्तीय व तकनीकी स्वीकृति से वैशाली नगर विधानसभा में सड़क, डामरीकरण और शुद्ध पेयजल की दिशा में बुनियादी ढांचा पूरी तरह सुदृढ़ होगा। स्थानीय नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों ने इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए विधायक रिकेश सेन के विजन और तत्परता की सराहना करते हुए उनका आभार व्यक्त किया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।