संतोष देवांगन, पाटन : ग्राम पंचायत जमराव में गोंड समाज द्वारा अपनी प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के अनुरूप गौरा चौरा में पारंपरिक ‘फूल कुचरने’ की रस्म का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस आयोजन में ग्राम पंचायत की सरपंच श्रीमती जागेश्वरी भेष कुमार सोनकर भी शामिल हुईं।
कार्यक्रम के दौरान सरपंच जागेश्वरी सोनकर ने समाज के लोगों के साथ पारंपरिक धार्मिक आयोजन में सहभागिता की। उन्होंने गोंड समाज की समृद्ध लोकसंस्कृति, रीति-रिवाजों और पारंपरिक विरासत की सराहना की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि ऐसे पारंपरिक आयोजन हमारी सांस्कृतिक पहचान और विरासत को संजोने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। इनसे नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक एकता से जुड़ने का अवसर मिलता है। कार्यक्रम में गोंड समाज के वरिष्ठजन, महिलाएं, युवा एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।






