विद्युत विभाग में सांसद प्रतिनिधि बने रूपचंद भीमनानी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया सम्मान

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा (राजनांदगांव) ने विद्युत विभाग में सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किए जाने पर रूपचंद भीमनानी का स्वागत एवं सम्मान किया। बता दे कि यह कार्यक्रम 16 अगस्त को अल्पसंख्यक मोर्चा कार्यालय में आयोजित हुआ।

इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मो. इरफान शेख, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी जहीर अब्बास, जिला अध्यक्ष हैरी जोसफ, महामंत्री असलम खान, उपाध्यक्ष सलीम खान, मंत्री बशीर खान, कोषाध्यक्ष इमरान बीबा, मंत्री तरन सिंह गरचा, मंत्री जसप्रीत सिंह भाटिया, सोशल मीडिया प्रभारी तबरेज खान, दिलीप साहू, राहुल भोईर सहित मोर्चा के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

सम्मान के दौरान कार्यकर्ताओं ने रुपचंद भीमनानी को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। वहीं भीमनानी ने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि उनका स्नेह और समर्थन आगे भी जिम्मेदारी निभाने के लिए मनोबल बढ़ाता रहेगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।