* छुईखदान पुलिस टीम केसीजी को चोरी के प्रकरण में मिली बड़ी सफलता।
* दुकान के सटर को तोड़कर सोना चांदी के जेवरात को चोरी करने वाले तीन आरोपीगण महेन्द्र साहु, अक्षय गुरूवे, अनिकेत मेश्राम को पुलिस टीम केसीजी ने किया गया गिरफ्तार…
* आरोपीगण से सोना 3 ग्राम, चांदी 22 किलो 600 ग्राम नगदी रकम सहित घटना में प्रयुक्त होण्डा एक्टिवा वाहन जुमला किमती 44 लाख 75 हजार रूपये को जप्त किया गया…
* आरोपीगण महेन्द्र साहु, अक्षय गुरूवे, अनिकेत मेश्राम को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया…
खैरागढ़ (प्रदीप बोरकर) । जिले के छुईखदान मे दुकान के सटर को तोड़कर सोना चांदी के जेवरात को चोरी करने वाले तीन आरोपीगण महेन्द्र साहु, अक्षय गुरूवे, अनिकेत मेश्राम को पुलिस टीम केसीजी ने गिरफ्तार किया ।
प्रार्थि शांति लाल जैन पिता गोकुलचंद जैन उम्र 75 साल साकिन वार्ड नं 08 जैन मोहल्ला छुईखदान थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ०ग०) के द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 14/08/2026 के 02:00 बजे से 04:00 बजे के मध्य कोई अज्ञात आरोपी द्वारा दुकान में रखें चाँदी के पुराने आभूषणों को चोरी कर ले गये है ।
प्रार्थी कि रिपोर्ट पर दिनांक 14/08/2026 को थाना छुईखदान में अपराध क्रमांक 296/2026 धारा 331 (4), 305 (ए) बीएनएस का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया प्रार्थी के कथन अनुसार चोरी किया गया मशरूका लगभग 20 से 25 किलो चाँदी का होना बताया गया ।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस टीम तैयार कर अज्ञात आरोपी एवं माल मशरूका की लगातार पता तलाश किया जा रहा था।
दौरान विवेचना के दौरान घटना स्थल के आसपास के कैमरों एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपीगण (1) महेन्द्र साहु पिता कुंवरसिंह साहु उम्र 26 साल साकिन रामपुर नवागांव थाना छुईखदान जिला केसीजी (छ०ग०) से पुछताछ करने पर आरोपी के द्वारा दिनांक 09.08.2026 को नागपुर जाकर अपने साथी अक्षय गुरूवे पिता श्यामसुंदर गुरूवे उम्र 21 साल साकिन ईटाभट्ठा चौक धम्मदीप नगर नागोवा मंदिर के पास थाना यषोधरा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) एवं अनिकेत मेश्राम पिता शेखर मेश्राम उम्र 25 साल साकिन ईटाभठ्ठा चौक धम्मदीप नगर नागोवा मंदिर के पास थाना यशोधरा जिला नागपुर (महाराष्ट्र) के साथ मिलकर प्रार्थी शांतिलाल जैन निवासी छुईखदान के दुकान में चोरी करने का योजना बनाया और योजना के मुताबिक अकेले वापस घर नवागांव आया ।
बनाये योजना के मुताबिक आरोपी के अन्य साथी दिनांक 13.08.2026 को चोरी की एक्टीवा लेकर नागरपुर से घुईखदान आये और रात्रि में महेन्द्र साहू से मिलकर लोहे का रॉड, पेचकश व चाकु लेकर प्रार्थी के दुकान में गये रात्रि करीबन 03.00 बजे आरोपियों के द्वारा आसपास में लगे सीसीटीव्ही कैमरों के तार काटकर प्रार्थी के दुकान में घुसकर प्रार्थी के दुकान में रखे चाँदी के जेवर को चोरी कर नवागांव स्थित तालाब में डुबाकर छुपा कर रखा था।
चोरी के उपरांत नागपुर से आये आरोपी वापस नागपुर चले जाना बताया विवेचना के दौरान आरोपी महेन्द्र साहू के निशानदेही पर तालाब में रखें सोने चाँदी के जेवर/आभूषण बरामद कर नागपुर से आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है।
जप्त चाँदी 22 किलो 600 ग्राम जिसका बाजार मूल्य 44 लाख रूपये एवं सोना 3 ग्राम 45 हजार रूपये को जप्त किया गया है। आरोपीगण के विरूध्द अपराध धारा का सबूत पाये जाने पर आज दिनांक 19/08/2026 को गिरफ्तार किया गया। जिसे आज दिनांक 19/08/2026 को माननीय न्यायालय पेश किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल एवं थाना छुईखदान पुलिस स्टॉफ केसीजी का सराहनीययोगदान रहा।






