15 अगस्त को अवैध शराब की बिक्री! डोंगरगांव पुलिस ने 32 पौवा शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : शुष्क दिवस के दौरान अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने के लिए डोंगरगांव पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 32 पौवा सुपर-36 देशी प्लेन शराब बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक, 15 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति काले रंग के बैग में अवैध रूप से देशी शराब रखकर बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर धन्नू राम देहारी (29), निवासी महराजपुर, थाना देवरी, जिला बालोद को पकड़ा।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 32 पौवा देशी शराब, कुल 5.760 बल्क लीटर, जिसकी कीमत करीब ₹2,560 बताई गई है, बरामद कर जब्त की गई। पुलिस के अनुसार आरोपी शराब रखने और बिक्री से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या अनुज्ञप्ति प्रस्तुत नहीं कर सका।

इसके बाद थाना डोंगरगांव में अपराध क्रमांक 251/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कीर्तन राठौर एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी मंजुलता बाज के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आशीर्वाद राहटगांवकर, उप निरीक्षक रामेश्वरी बघेल, प्रधान आरक्षक सुरेश राजपूत, आरक्षक धर्मेंद्र मंडले और मोहनलाल साहू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।