घुमका में विधायक हर्षिता बघेल ने किया हमर लैब का लोकार्पण, कर्मचारियों के मानदेय बढ़ाने की अनुशंसा

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : डोंगरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के नगर पंचायत घुमका स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में जीवनदीप समिति की बैठक विधायक हर्षिता स्वामी बघेल की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं, मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं उपलब्ध कराने सहित अस्पताल की व्यवस्थाओं को मजबूत करने पर चर्चा की गई।

बैठक में विधायक ने वर्तमान महंगाई को देखते हुए जीवनदीप समिति के अंतर्गत कार्यरत कर्मचारियों के मानदेय में वृद्धि की अनुशंसा की। इस निर्णय से कर्मचारियों में खुशी देखी गई। इसके अलावा अस्पताल में भवन निर्माण, साफ-सफाई और चौकीदार की व्यवस्था सहित अन्य जरूरी सुविधाओं पर भी चर्चा हुई। विधायक ने अधिकारियों को अस्पताल की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और मरीजों व उनके परिजनों को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विधायक हर्षिता स्वामी बघेल ने कहा कि क्षेत्रवासियों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं के साथ अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों के हितों पर भी ध्यान देने की बात कही।

घुमका में हमर लैब का लोकार्पण

बैठक के बाद विधायक हमर लैब भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में भी शामिल हुईं। हमर लैब शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को स्थानीय स्तर पर आवश्यक जांच सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। इससे जांच के लिए मरीजों को दूर जाने की जरूरत कम होगी और स्थानीय स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

कार्यक्रम में नगर पंचायत घुमका अध्यक्ष फुलमती वर्मा, जनपद सदस्य तुलसी साहू, जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश द्विवेदी, प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी घुमका पुसऊ वर्मा, ब्लॉक उपाध्यक्ष नारायण वर्मा, पार्षद गौरव शर्मा, टीकम यदु, कैलाश शर्मा, कपिल वर्मा, दानी साहू, मंडल अध्यक्ष हरीश देशमुख, टेकसिंग वर्मा सहित जीवनदीप समिति के सदस्य, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।