हर्षौल्लास के साथ मनाया पूर्व सीएम भूपेश बघेल का 67 वां जन्मदिन

* भूपेश बघेल के जन्मदिन पर पाटन में उमड़ा कांग्रेसियों का सैलाब, नवीन कांग्रेस भवन का लोकार्पण…
* 67वें जन्मदिन पर भूपेश बघेल का भव्य स्वागत, नवीन कांग्रेस भवन के लोकार्पण से पाटन में उत्सव का माहौल…

(छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़) पाटन
पाटन क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 67वां जन्मदिन रविवार को पाटन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ मनाया। मौसम की मेहरबानी और लगातार हो रही बारिश के बावजूद कार्यकर्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर पूर्व मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम के दौरान पाटन में नवीन कांग्रेस भवन का लोकार्पण भी किया गया।

पाटन पहुंचने पर स्वामी आत्मानंद चौक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और NSUI कार्यकर्ताओं ने पटाखा फोड़कर पुष्पमाला से भव्य स्वागत किया। इसके बाद राजीव कांग्रेस भवन पहुंचकर नवीन कांग्रेस भवन फीता काटकर व पूजा कर भवन का लोकार्पण किया गया। वही बारिश के बीच बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके बाद अखरा स्थित दशहरा मैदान में जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया।

दशहरा मैदान में आयोजित कार्यक्रम में हजारों कांग्रेसियों और सभी समाज प्रतिनिधियों के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने – केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। मंच पर पहुंचने से पहले कार्यकर्ताओं ने – फूलों की बारिश कर उनका स्वागत किया। वही कार्यक्रम में भागवताचार्य पं. युवराज पाण्डेय ने पचरा गायन कर श्री बघेल को जन्मदिन की बधाई दी।

इस दौरान श्री बघेल ने जन्मदिन के आयोजन के लिए कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं ने उनके जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए काफी मेहनत और उत्साह के साथ तैयारी की है।

अपने संबोधन में भूपेश बघेल ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल के दौरान संचालित योजनाओं और उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पाटन की धरती स्वतंत्रता सेनानियों की धरती है। यहां के लोग अंग्रेजों से नहीं डरे तो आज की डबल इंजन सरकार से भी नहीं डरेंगे।

उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों पर निशाना साधते हुए कहा कि आज किसान के युग की जगह अंधभक्ति का दौर दिखाई दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में बड़े उद्योगपतियों के हितों के अनुसार सरकार निर्णय ले रही है। श्री बघेल ने ईडी की कार्रवाई को लेकर भी केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि डराने और दबाव बनाने की कोशिशों के बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता और नेता अन्याय के खिलाफ संघर्ष करते रहेंगे।

उन्होंने युवाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि राहुल गांधी के समर्थन में देशभर के युवा अन्याय के खिलाफ डटे हुए हैं। धर्म के नाम पर राजनीति को लेकर भी उन्होंने भाजपा और आरएसएस पर आरोप लगाए। अंत में श्री बघेल ने केक काटकर सभी कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया।

ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर विधायक इंद्रशाह मंडावी, हर्षिता बघेल, विकास उपाध्याय, ओंकार साहू, संगीता सिन्हा, अमरीका नेताम, मुकेश चंद्राकर, नीरज पाल, नवाज़ खान, जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व SDO आशीष वर्मा, चैतन्य बघेल, अशोक साहू, कौशल चंद्राकर, हेमंत देवांगन, भूपेंद्र कश्यप, देव कुमार निषाद, भेद प्रकाश वर्मा, महेंद्र वर्मा, अशोक मढ़रिया, राज देवांगन, दिलवाले मरकाम, गोपाल देवांगन, सालिक राम साहू, मनीष देवांगन, भविष्य जैन, भेष आठे, मोनू साहू, पुरुषोत्तम कश्यप, दर्शन सिंह, मनोज कुर्रे, नेता प्रतिपक्ष आभाष दुबे, लक्ष्मी नारायण पटेल, सतीश देवांगन, सोहन बघेल, शंकर नाग, दिनेश साहू, रूपेश लहरी, सिद्धार्थ चंद्राकर, दीप सारस्वत, क्षितिज चंद्राकर, सुरेश वर्मा, भारत वर्मा, जागेत्री साहू, उर्वशी वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता और पाटन नगरवासी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।