* नगर देवांगन समाज को मिलेगा 30 अगस्त को नया अध्यक्ष, चुनावी सरगर्मी तेज…
* देवांगन समाज चुनाव की तैयारी तेज, 30 अगस्त को मतदान, 28 अगस्त को घोषित होगा चुनाव अधिकारी…
…
राजनांदगांव। नगर देवांगन समाज की आमसभा का आयोजन मां परमेश्वरी भवन, दीनदयाल नगर चिखली में किया गया। बैठक में समाज के आगामी चुनाव को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। सर्वसम्मति से अध्यक्ष, सचिव, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष एवं सहसचिव पदों के लिए 30 अगस्त, रविवार को चुनाव कराने का निर्णय लिया गया।
बैठक में तय किया गया कि 28 अगस्त को चुनाव अधिकारी की घोषणा की जाएगी। इसके बाद चुनाव अधिकारी की देखरेख में निर्धारित प्रक्रिया के तहत चुनाव संपन्न कराया जाएगा। बैठक के दौरान विभिन्न विषयों पर चर्चा के बीच कुछ मुद्दों को लेकर गर्मागर्म बहस भी हुई। इसके बाद बैठक का समापन किया गया।
नगर देवांगन समाज के अध्यक्ष दयावान देवांगन ने बताया कि समाज के पदाधिकारियों का चुनाव 30 अगस्त को सभी की सहमति एवं निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार कराया जाएगा। चुनाव को लेकर समाज के सदस्यों में उत्साह देखा जा रहा है।






