10वी बोर्ड परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, व्यवस्था संबंधी लिया जायजा

राजनंदगांव l कलेक्टर महोदय राजनांदगॉव के आदेशानुसार छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में नकल अथवा किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला स्तर पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

इसी तारतम्य में गठित दल क्रमांक 2 में प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगॉव को नियुक्त किया गया है एवं सहायक अधिकारी के रूप में पी आर झाड़े सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव एवं दल के अन्य सदस्य मनीष कुमार सोनी व्याख्याता, श्रीमती स्वाति वर्मा व्याख्याता को दायित्व सौंपा गया है।

इस उड़नदस्ता दल द्वारा दिनांक 6 मार्च को आयोजित 10 वीं की परीक्षा अंग्रेजी विषय में कुल  05 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमे किसान शास.उ.मा.शा. करमतरा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरगी,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला गिदर्री एवं स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल डोंगरगांव शामिल है l

निरीक्षण के दौरान सतीश ब्यौहरे ने बच्चों की बैठक व्यवस्था, पेयजल सुविधा,विद्युत व्यवस्था शौचालय की साफ सफाई आदि के संबंध में भी  केंद्राध्यक्ष से चर्चा किया एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला किरगी व शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खुज्जी के बैठक व्यवस्था व्यवस्थित करने के भी निर्देश दिए गए l उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों में नकल के कोई भी प्रकरण  नहीं पाये गये।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।