डीएमसी की टीम ने परीक्षा केदो में दी दंबिश

राजनंदगांव l कार्यालय कलेक्टर राजनांदगॉव के आदेशानुसार छ.ग. माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा आयोजित हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्डरी परीक्षाओं में नकल अथवा किसी प्रकार की गड़बड़ी रोकने तथा निर्विघ्न सम्पन्न कराने हेतु जिला स्तर पर चार उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है।

इसी तारतम्य में गठित दल क्रमांक  में प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगॉव को नियुक्त किया गया है एवं सहायक अधिकारी के रूप में पी आर झाड़े सहायक परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा राजनांदगांव एवं दल के अन्य सदस्य मनीष कुमार सोनी व्याख्याता, श्रीमती स्वाति वर्मा व्याख्याता को दायित्व सौंपा गया है।

इस उड़नदस्ता दल द्वारा दिनांक 1 मार्च को आयोजित 12वीं की परीक्षा हिंदी विषय में कुल  04 परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया जिसमे शास.उ.मा.शा. चिचोला , शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला छुरिया ,शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खोभा, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बखरूटोला शामिल है l

प्रभारी अधिकारी सतीश ब्यौहरे ने बताया कि भ्रमण एवं निरीक्षण के दौरान खोभा स्कूल में शिक्षक दर्पण नहीं लगाने एवं अधिकारियों की जानकारी चस्पा नहीं करने पर तथा बखरूटोला स्कूल का मेनगेट बंद पाए जाने  एवं नोटिस बोर्ड को बदलने की उनके केंद्राध्यक्षों को उचित दिशा निर्देश दिया गया । उक्त सभी परीक्षा केन्द्रों में नकल प्रकरण एवं अनुचित साधन उपयोग के कोई भी प्रकरण नहीं पाये गये।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।