गायत्री परिवार के तत्वधान में बाल संस्कार शाला का हुआ शुभारंभ

 गायत्री परिवार के तत्वधान में बाल संस्कार शाला का शुभारंभ

कुम्हारी /दिनांक 24/07/2022 को ग्राम चरोदा बस्ती वार्ड 21 यादव भवन में युवा प्रकोष्ठ दुर्ग व श्री विश्वकर्मा गायत्री प्रज्ञा मंदिर चरोदा के द्वारा बाल संस्कार शाला का शुभारंभ किया गया। जहां चौथी  कक्षा से लेकर सातवी कक्षा तक के बच्चे भाग ले सकेंगे।

सर्वप्रथम मुख्य अतिथि श्रीमान नेतराम मन्नेवार,कालूराम देशमुख एवं ढालचंद यादव जी के द्वारा दीप प्रज्वलन कर कक्षा प्रारंभ की गई तत्पश्चात बच्चो का तिलक वंदन कर और हाथ में कलावा बांधकर स्वागत किया गया। आज प्रथम दिवस 60 बालक बालिकाओं की उपस्थिति रही।

यह संस्कार शाला प्रत्येक रविवार सुबह 10 बजे से 12 बजे संचालित होगा । आचार्य के रूप में रामेश्वरी साहू,यशवंत साहू, डागेश्वर साहू के साथ रामकुमार साहू, चंद्रकेश पटेल , पंकज वर्मा,वेदप्रकाश,ज्योति व सोनम साहू का सहयोग रहा।

 

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।