रानीतराई : पाटन अंचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल आंनदमठ मंदिर कौही के प्रांगण में देवांगन समाज द्वारा 5 फरवरी को मंडल स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्यअथिति श्री आशीष वर्मा जी (OSD:CM) थे, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरीश देवांगन जी (अध्यक्ष, माइनिंग विभाग छ. ग. शासन) एवं श्री पूरानिक देवांगन जी ( जिला अध्यक्ष देवांगन समाज) ने की, विशेष अतिथि के में रूप श्री अशोक साहू जी(उपाध्यक्ष, जि. पं. दुर्ग), श्री रमन टिकरिहा जी (सभापति, ज. पं. पाटन) श्रीमती मनोरमा टिकरिहा जी(सरपंच, ग्रा. पं. कौही),श्रीमती कीर्ति देवांगन जी(जिला उपाध्यक्ष, देवांगन समाज), श्री मनोहर देवांगन (ब्लॉक अध्यक्ष,देवांगन समाज) उपस्थित थे ।
कार्यक्रम में सबसे पहले माँ परमेश्वरी देवी जी की छाया चित्र को भजन मंडली एवं कलश यात्रा के साथ पूरे गांव में भ्रमण कराया गया तत्पश्चात देवी जी का महाआरती किया गया फिर अतिथियों का स्वागत सम्मान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,समाज में छुपी प्रतिभाओं का सम्मान, सक्रिय कार्यकताओं का सम्मान, समाजिक प्रकरणों का निराकारण एवं सभी के लिए महाप्रसादि का प्रबंध किया गया था । कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित थे तथा कौही के समाजिक बन्धुओं के अलावा आसपास गांव के समाजिक बन्धुओं का भी आगमन हुआ था माँघी पुन्नी की मेला के चलते कार्यक्रम बहुत ही खुशनुमा था ।







