ग्राम कौही में भव्य मंडल स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव का आयोजन 5 फरवरी को

CG24NEWS-R :- पाटन अंचल के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल आंनदमठ मंदिर कौही के प्रांगण में देवांगन समाज द्वारा 5 फरवरी को भव्य रूप से मंडल स्तरीय परमेश्वरी महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा ।
मण्डल अध्यक्ष श्री ठाकुर राम देवांगन के अनुसार कार्यक्रम के मुख्यअथिति श्री आशीष वर्मा जी (OSD:CM) होंगें, कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गिरीश देवांगन जी(President,Mininig Department Of C.G.) एवं श्री पूरानिक देवांगन जी ( जिला अध्यक्ष देवांगन समाज) करेंगें, विशेष अतिथि के में रूप श्री अशोक साहू जी(उपाध्यक्ष, जि. पं. दुर्ग), श्री रमन टिकरिहा जी (सभापति, ज. पं. पाटन),श्रीमती मनोरमा टिकरिहा जी(सरपंच, ग्रा. पं. कौही),श्रीमती कीर्ति देवांगन जी(जिला उपाध्यक्ष, देवांगन समाज), श्री मनोहर देवांगन (ब्लॉक अध्यक्ष,देवांगन समाज) आमंत्रित होंगें ।
कार्यक्रम की रूपरेखा का जिक्र करते हुए श्री ठाकुर राम देवांगन ने बताया कि सबसे पहले माँ परमेश्वरी देवी जी सेवा बहन भजन एवं कलश यात्रा के साथ भव्य शोभायात्रा पूरे गांव में भ्रमण करेगी तत्पश्चात देवी जी का महाआरती होगी फिर अतिथियों का स्वागत सम्मान, विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम,प्रतिभा सम्मान, सक्रिय कार्यकताओं का सम्मान, समाजिक प्रकरणों का निराकारण, महाप्रसादि के आयोजन के साथ-साथ अध्यक्ष की अनुमति से और अनेक कार्यक्रम आयोजित होंगें ।
कार्यक्रम में मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य गण उपस्थित होंगें तथा गांव कौही के समाजिक भाई बन्धुओं के अलावा आसपास गांव के समाजिक भाई बन्धुओं का भी आगमन होगा कार्यक्रम मन्दिर प्रांगण में हो रहा है और माँघी पुन्नी का समय चल रहा है इसलिए भीड़ लगने की और ज्यादा संभावना है ।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।