रानीतराई : स्व. दाऊ रामचंद्र साहू शासकीय महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना एवं रेडक्रास सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में प्राचार्य डॉ. आलोक शुक्ला के मार्गदर्शन में स्वास्थ परीक्षण शिविर सम्पन्न हुआ जिसमे बड़ी संख्या में छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों ने स्वास्थ परीक्षण कराया ।
उक्ताशय की जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति में स्वास्थ परीक्षण शिविर की नोडल अधिकारी कु. रेणुका वर्मा एवं श्रीमती अराधना देवांगन ने बताया कि स्वास्थ विभाग के चिकित्सकों एवं मेडीकल टीम छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों का स्वास्थ परीक्षण एवं स्वास्थ संबधी जानकारी लेने के बाद आवश्यकतानुसार ब्लड प्रेशर, शुगर, रक्त जांच, हीमोग्लोबिन, सिकल सेल एनीमिया का परीक्षण एवं नेत्र सम्बन्धी समस्या वाले छात्रों का नेत्र परीक्षण किया गया। उपस्थित छात्र- छात्राओं एवं अभिभावकों को समस्या अनुसार देवांगन का वितरण किया गया ।
इस स्वास्थ परीक्षण शिविर मे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रानीतराई के चिकित्सा अधिकारी डॉ. नन्दी, ग्रामीण चिकित्सा सहायक डॉ. सुषमा मिश्रा, सामुदायिक स्वास्थ अधिकारी प्रियंका साहू सहित 16 सदस्यों की मेडीकल टीम ने छात्र- छात्राओं एवं उनके अभिभावकों का स्वास्थ परीक्षण किया। इस स्वास्थ शिविर में महाविद्यालय परिवार की ओर से श्री चन्दन गोस्वामी, श्रीमती सिद्दीकी, कु.भारती गायकवाड़ कु. बंछोर,श्री टिकेश्वर पाटिल, श्रीमती ममिता साहू,कु.शिप्रा मारिया आदि ने सहयोग दिया ।






