ग्राम सभा प्रस्ताव को दरकिनार, अध्यक्ष के लेटरपेड से नये समिति का गठन

✍️ जिला प्रमुख रिपोर्ट सैयद बरकत अली गरियाबंद 

देवभोग-गरियाबंद जिले के देवभोग ब्लॉक क्षेत्र ग्राम पंचायत-झाखरपारा में शासन के आदेशानुसार गौठान प्रबंधन समिति का गठन उपस्थित ग्राम सभा सदस्य के द्वारा सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित अध्यक्ष एवं सदस्य का किया गया जिसमें पैनाल में चार अध्यक्ष बनाया गया।

जो निम्न है:-(1)घांसीराम यादव

(2)भगवानो बेहरा

(3) महेंद्र निधि

(4) अरुण कुमार दास एवं सदस्य का ग्राम सभा में अनुमोदन किया गया।

इन सब ग्राम सभा प्रस्ताव को दरकिनार करते हुए, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष- भूपेन्द्र मांझी के द्वारा अपने लेटर पेड में नये गौठान प्रबंधन समिति का अध्यक्ष – रीतेश तिवारी , सुपुत्र रामायणप्रसाद तिवारी- पूर्व महामंत्री भाजपा मंडल झाखरपारा,श्रीमती- विद्यावती तिवारी-पूर्व अध्यक्षा- महिला मोर्चा भाजपा मंडल देवभोग को बनाया गया है। इस गठन प्रक्रिया को अनुचित एवं संवैधानिक के खिलाफ ठहराते हुए पूर्व ग्राम सभा में अनुमोदित अध्यक्ष एवं सदस्य गण मिलकर वर्तमान ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के लैटर पेड से गठित गौठान समिति को निरस्त करने

पूर्व ग्राम सभा द्वारा अनुमोदित गौठान समिति ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व -न्यायालय – देवभोग को शिकायत दर्ज किया है

यदि संबंधीत अधिकारी इस विषय पर गंभीरता नहीं बरतने पर धरना प्रदर्शन करने की भी तैयारी है।

VIKRAM NAGESH
VIKRAM NAGESH
विक्रम कुमार नागेश ( जिला संवाददाता) सैयद बरकत अली (जिला ब्यूरो) कार्यक्षेत्र - गरियाबंद
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।