पंटोरा जंगल क्षेत्र में 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची अवैध शराब बरामद

गरियाबंद। आबकारी आयुक्त पी.एस.एल्मा एवं कलेक्टर बी एस.उईके के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में गरियाबंद जिले की आबकारी टीम द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में वृत्त गरियाबंद के पंटोरा जंगल क्षेत्र में आबकारी टीम ने सघन गश्त एवं जांच के दौरान अज्ञात आरोपी द्वारा निर्मित कर छिपाकर रखी गई लगभग 100 बल्क लीटर अवैध कच्ची मदिरा बरामद की गई।

मदिरा को आबकारी कब्जे में लेकर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधित 2011) की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण विवेचना में लिया गया है। आरोपी की पतासाजी जारी है।

इस कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक नागेशराज श्रीवास्तव एवं हितेश कुमार भोई,आबकारी मुख्य आरक्षक चंदेलाल गायकवाड, आबकारी आरक्षक पिताम्बर चौधरी, रवि कुमार एवं युवराज ध्रुव, नगर सैनिक संजय नेताम एवं मनीष कश्यप, महिला नगर सैनिक कल्पना ध्रुव तथा वाहन चालक शैलेन्द्र कश्यप का विशेष एवं सराहनीय योगदान रहा।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।