संत रामपाल महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम के तहत किडनी मरीज धर्मेंद्र बनसोड़ को आजीवन लिया गोद, इलाज व डायलिसिस की जिम्मेदारी का संकल्प।

Cg24News-R  :- गंभीर बीमारी से जूझ रहे किडनी मरीज धर्मेंद्र बनसोड़ के लिए जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज जी की अन्नपूर्णा मुहिम सहारा बनी है। मुहिम के तहत धर्मेंद्र बनसोड़ को आजीवन गोद लेकर उनके परिवार को आवश्यक राशन सामग्री उपलब्ध कराई गई। साथ ही उनके इलाज और नियमित डायलिसिस में सहयोग करने का वादा किया गया।
परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण बीमारी के इलाज का खर्च उठाना मुश्किल हो रहा था। ऐसे समय में अन्नपूर्णा मुहिम के तहत मिली सहायता से परिवार को बड़ी राहत मिली है। मुहिम से जुड़े अनुयायियों ने बताया कि जरूरतमंद परिवारों की सहायता के साथ उन्हें बीमारी और आर्थिक संकट के समय लगातार सहयोग उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है।
संत रामपाल जी महाराज जी के मार्गदर्शन में संचालित अन्नपूर्णा मुहिम के तहत जरूरतमंदों को भोजन, राशन, चिकित्सा, शिक्षा, वस्त्र और आवास जैसी आवश्यक सुविधाओं में सहयोग देने का कार्य किया जा रहा है। धर्मेंद्र बनसोड़ के परिवार ने इस सहायता के लिए संत रामपाल जी महाराज जी के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर वार्ड की बीजेपी पार्षद श्रीमती सुनीता देवी बघेल भी मौजूद रही और संत रामपाल महाराज जी और इनके अन्नपूर्णा मुहिम की तारीफ करते हुए बोली यह गरीब, असहाय बीमार , लाचार लोगों के लिए एक वरदान है।

B. R. SAHU CO-EDITOR
B. R. SAHU CO-EDITOR
B.R. SAHU CO EDITOR - "CHHATTISGARH 24 NEWS"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।