15 अगस्त से पहले राजनांदगांव में अंतिम रिहर्सल, कलेक्टर ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गुरुदेव देवांगन, राजनांदगांव : स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर गुरुवार सुबह शौर्य परेड मैदान, पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय राजनांदगांव में अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने रिहर्सल का निरीक्षण कर समारोह स्थल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं जिला पंचायत सीईओ दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए ध्वजारोहण किया और गार्ड ऑफ ऑनर लिया।

रिहर्सल के दौरान 15 प्लाटून ने परेड का अभ्यास किया। परेड का नेतृत्व रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कंवर ने किया, जबकि प्रशिक्षु सूबेदार नेहा मान ने परेड टू-आई-सी की जिम्मेदारी निभाई। परेड में ITBP, पुलिस बल, महिला बल, पीटीएस, नगर सेना, NCC और स्काउट-गाइड की टुकड़ियां शामिल रहीं।

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने समारोह स्थल की बैठक, पार्किंग, साफ-सफाई और साज-सज्जा की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को VIP के साथ जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, शहीद जवानों के परिजनों, पत्रकारों और आम नागरिकों के लिए उचित बैठक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

रिहर्सल के दौरान शहर के विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का अभ्यास किया। इस अवसर पर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।