कुम्हारी में निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन कल

विकासखंड स्तरीय निशुल्क आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 18 जून को कुम्हारी में किया जा रहा है

आपको बता दें कि नगरपालिका कुम्हारी के वार्ड क्रमांक 10 में गुजराती भवन में आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है जहां नए पुराने असाध्य रोग वात, गठिया, आमवात ,लकवा ,हृदय रोग ,चर्म रोग, मधुमेह इत्यादि रोगों का परामर्श एवं निशुल्क इलाज कर दवाई दिया जाएगा ।

कार्यक्रम के शुभारंभ नगर पालिका  के अध्यक्ष माननीय राजेश्वर सोनकर जी उपाध्यक्ष के रवि कुमार जी श्री सुधाकर त्रिपाठी जी वार्ड पार्षद श्री मनहरण यादव जी पार्षद वार्ड क्रमांक 4 श्री महेश सोनकर जी पार्षद वार्ड क्रमांक 2  करेंगे

वही  शिविर में निशुल्क नेत्र परीक्षण एवं शुगर की जांच भी की जाएगी।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।