भोपाल : मध्यप्रदेश में वन विभाग (Forest department) में नौकरी करने के लिए देख रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने आ रही है। राज्य में अब फॉरेस्ट विभाग की सीधी भर्ती (Forest Department Direct Recruitment) में भी महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण दिया जायेगा । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निर्देश दिए है। 35 प्रतिशत आरक्षण को लेकर जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा।
मध्यप्रदेश वन विभाग (Forest department) में वनरक्षक, वनपाल, वाहन चालक एवं सहायक महावत को छोड़कर सीधी भर्ती के अन्य पदों पर महिलाओं को 35 फीसदी आरक्षण का लाभ मिलेगा। वर्ष 2008 में सरकार ने संकल्प पारित किया था कि, वन विभाग को छोड़कर सभी शासकीय विभाग में सीधी भर्ती के पदों पर महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा।
तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव से ठीक पहले महिलाओं को आरक्षण देने के निर्देश दिये थे। 3 अक्टूबर 2023 को सामान्य प्रशासन विभाग ने नियम संशोधित कर 35 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था को लागू किया था। लेकिन इसमें केवल वन विभाग (Forest department) छूट रहा था। अब मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वन विभाग में महिलाओं को भी 35 फीसद आरक्षण देने का निर्देश दिया है।





