कल 22 जुलाई को रोजगार मेला का आयोजन : 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

* जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन 22 जुलाई को, 700 से अधिक पदों पर होगी भर्ती…

रोजगार मेला मोहला(MMAC); जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र (मॉडल कैरियर सेंटर) अंबागढ़ चौकी द्वारा वार्षिक कार्ययोजना एवं कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देशानुसार 22 जुलाई (बुधवार) को प्रातः 10 बजे से 3 बजे तक शासकीय लाल श्याम शाह महाविद्यालय, अंबागढ़ चौकी परिसर में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा

समय-सीमा बैठक में कलेक्टर सख्त, अस्पताल में लापरवाही पर एफआईआर के निर्देश

रोजगार मेले में विभिन्न निजी कंपनियां 700 से अधिक रिक्त पदों पर भर्ती करेंगी। इनमें वेयरहाउस हेल्पर, सेल्स एग्जीक्यूटिव, फाइनेंशियल कंसल्टेंट, इंश्योरेंस एडवाइजर, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन, सेल्स ऑफिसर, सेल्स रिप्रेजेंटेटिव, सिक्योरिटी गार्ड, असिस्टेंट सुपरवाइजर, सुपरवाइजर, मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव तथा आईटीआई ट्रेनी जैसे पद शामिल हैं।

पुलगांव ह t या कांड का हुआ खुलासा : दो आरोपी गिरफ्तार

इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, बी.एससी., आईटीआई एवं डिप्लोमा धारक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को पदानुसार लगभग 7 हजार रुपये से 35 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन दिया जाएगा।

रोजगार कार्यालय ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे रोजगार मेले में शामिल होने से पूर्व ई-रोजगार पोर्टल erojgar.cg.gov.in पर ऑनलाइन पंजीयन कर लें। अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट आकार के फोटो तथा बायोडाटा लेकर निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होना होगा। कुछ पदों के लिए बाइक एवं वैध ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य रखा गया है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आने-जाने का यात्रा व्यय देय नहीं होगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।