23 जुलाई को भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा गरियाबंद का कार्यकारिणी परिचायक एवं मिलन समारोह

​गरियाबंद । भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा,जिला गरियाबंद द्वारा 23 जुलाई 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे गरियाबंद भाजपा कार्यालय में एक भव्य ‘कार्यकारिणी परिचायक एवं मिलन समारोह’ का आयोजन किया जा रहा है। जिला गठन के उपरांत पिछड़ा वर्ग मोर्चा का यह पहला एवं ऐतिहासिक सम्मेलन होगा।

​उक्त कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुये पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष शोभाचंद्र पात्र ने बताया कि भाजपा प्रदेश संगठन एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के निर्देश पर यह कार्यक्रम संगठन की मजबूती और आगामी रणनीतियों के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इस गरिमामयी आयोजन में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी चुन्नीलाल साहू,प्रदेश मंत्री व संभाग सह-प्रभारी नरोत्तम साहू, सोशल मीडिया प्रदेश सह-प्रभारी व गरियाबंद जिला प्रभारी लक्ष्मण गौतम, तथा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य व गरियाबंद सह-प्रभारी खूबचंद साहू सहित प्रदेश, संभाग और जिले के प्रमुख वरिष्ठ भाजपा नेता तथा भाजपा कार्यकर्ता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

​जिलाध्यक्ष ने बताया कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य जिले के अंतर्गत आने वाले मोर्चा के सभी जिला,मंडल व प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं का परस्पर परिचय कराना और संगठन में नए उत्साह का संचार करना है। ​बैठक के दौरान केंद्र व राज्य सरकार की जनहितकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की जायेगी,साथ ही, वर्तमान एवं आगामी चुनावी गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए मैदानी रणनीति तैयार की जायेगी।

जिलाध्यक्ष शोभा चंद्र पात्र ने मोर्चा के सभी सम्मानित सदस्यों से नियत समय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।