जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न

* राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्न…

जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक संपन्नराजनांदगांव;  छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त निदेशक डॉ. भाग्यश्री वर्मा की उपस्थिति में शासकीय महिला बहुद्देशीय प्रशिक्षण केन्द्र गौरव पथ राजनांदगांव में जिला एचआईव्ही एड्स नियंत्रण समिति की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले में एचआईव्ही एड्स नियंत्रण के लिए संचालित कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की गई। उन्होंने एचआईव्ही एड्स के नियंत्रण के लिए लोगों को जागरूक करने कहा।

बैठक में एचआईवही एड्स के मरीजों को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित करने के निर्देश दिए गए। सभी आवश्यक ऑनलाईन एन्ट्री को समय-सीमा में पूर्ण करने निर्देशित किया गया।

MMAC : विश्व जनसंख्या दिवस पखवाड़ा : छात्राओं ने चित्रकला के माध्यम से दिया जनसंख्या स्थिरीकरण का संदेश

मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी डॉ. नेतराम नवरतन ने एचआईव्ही पॉजिटीव व्यक्तियों की पहचान के लिए अधिक से अधिक लोगों की एचआईव्ही जांच करने के निर्देश दिए।

एचआईव्ही पॉजिटीव व्यक्तियों को समय पर एआरटी उपचार से जोडऩे तथा उपचारत मरीजों का वायरल लोड सप्रेशन सुनिश्चित करने के लिए नियमित फॉलोअप व निगरानी करने कहा गया।

छुईखदान : शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना में हुआ छात्र संघ का गठन

बैठक में दिशा टीम के सदस्य श्री आदित्य शुक्ला डॉ. जयंती वर्मा, डॉ. विकास सोनी एवं श्री अंगेश्वर कुमार, जिला नोडल अधिकारी डॉ. अल्पना लुनिया, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री संदीप ताम्रकार सहित एआरटी, सुरक्षा क्लीनिक, आईसीटीसी परामर्शदाता, एआरटी स्टॉफ नर्स एवं एड्स कार्यक्रम अंतर्गत संचालित एनजीओ के जिला प्रबंधक उपस्थित थे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।