पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में दो नए तहसील अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती

* पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन में दो नए तहसील अध्यक्ष नियुक्त, संगठन विस्तार को मिलेगी मजबूती…
* उमेश कुमार व लिलेश यादव को मिली तहसील अध्यक्ष की जिम्मेदारी…

पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन छत्तीसगढ़ रायपुर। पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन रायपुर (छत्तीसगढ़) ने संगठन के विस्तार एवं मजबूती की दिशा में नई नियुक्तियां की हैं। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने भटगांव-माना क्षेत्र के उमेश कुमार तथा नवापारा-गोबरा राजिम क्षेत्र के लिलेश यादव को तहसील अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी है।

राकेश ठाकुर के नेतृत्व में स्मार्ट मीटर हटाओ, पुराने मीटर लगाओ अभियान का शुभारंभ

नियुक्ति की घोषणा करते हुए प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश तिवारी ने दोनों पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि दोनों पत्रकार संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ पत्रकार हितों एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

पार्षद निधि से बस्तर के विद्यालय को मिला आधुनिक साउंड सिस्टम, खुशी का माहौल

प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन लंबे समय से विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में अपनी सहभागिता निभाता आ रहा है। उन्होंने कहा कि संगठन की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित सदस्य होते हैं और नई नियुक्तियों से संगठन को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

उमेश कुमार और लिलेश यादव लंबे समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से संबंधित क्षेत्रों में संगठनात्मक गतिविधियों को और अधिक गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।