मुख्यमंत्री निवास में टॉपर अमन का किया सम्मान

पाटन : बारहवीं बोर्ड को परीक्षा में प्रदेश के टॉप टेन में स्थान बनाने वाले व जिला में टॉप स्थान लाने वाले अमन कश्यप ने आज मुख्यमंत्री निवास भिलाई 3 पहुंचकर बड़ो का आर्शीवाद लिया।

सीएम निवास में अमन कश्यप व उसके पिता महेंद्र कश्यप का सम्मान किया गया। मुख्यमंत्री के सुपुत्र चैतन्य बघेल,ओएसडी आशीष वर्मा ने कहा कि पाटन के ग्राम चंगोरी में रहने वाले कृषक महेंद्र वर्मा के पुत्र अमन कश्यप ने पूरा पाटन का गौरव बढ़ाया है।

ग्रामीण क्षेत्र के बच्चो के प्रतिभा को सामने लाने वाले बच्चो को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हर सम्भव मदद मिलेगा। अमन कश्यप ने सभी का आभार जताया। इस अवसर पर ग्रामीण जन भी मौजूद थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।