राजनांदगांव रेंज में अपराधों पर सख्ती, IG बालाजी राव ने ली समीक्षा बैठक

* पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव द्वारा अपराध समीक्षा की बैठक संपन्न, लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने IG ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश…
* कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने पर जोर, अपराध, गुमशुदगी और शिकायतों की गहन समीक्षा, पुलिस अधिकारियों को मिला एक्शन प्लान…

राजनांदगांव: आज दिनांक 21.04.2026 को पुलिस महानिरीक्षक, राजनांदगांव रेंज श्री बालाजी राव द्वारा रेंज के समस्त इकाइयों के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

बैठक में लंबित अपराध, मर्ग, गुमशुदगी, शिकायतों, मोटरयान अधिनियम के प्रकरणों, विभागीय जांच, सामुदायिक पुलिसिंग, निरीक्षण एवं माननीय न्यायालय में लंबित दावा-आपत्ति से संबंधित मामलों पर गहन चर्चा की गई।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा सभी अधिकारियों को लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करने, जांच कार्यों में तेजी लाने एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही, सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त करने एवं आम जनता के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने पर विशेष बल दिया गया।

उक्त समीक्षा बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री वाय.पी. सिंह, पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव सुश्री अंकिता शर्मा, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेंद्र सिंह, पुलिस अधीक्षक खैरागढ़-छुईखदान-गंडई श्री लक्ष्य शर्मा, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक रेंज राजनांदगांव से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती गीता वाधवानी एवं उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती नवी मोनिका पांडे सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।