मातम में पसरा रिटायर्ड पुलिसकर्मी का घर, बेटी ने की खुदकुशी, घर में शोक की लहर

दुर्ग : 23 साल की युवती ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतिका का नाम आकांक्षा अहिरवार है। आकांक्षा फैशन डिजाइनर का काम करती थी। और भिलाई के कल्याण महाविद्यालय से बीकॉम फाइनल ईयर की छात्रा थी। लोगो के मुताबिक एक लड़का उसे काफी समय से परेशान कर रहा था। लेकिन पूरी तरह से इस खुदकुशी का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है।

जानकारी के मुताबिक, टाउनशिप में सेक्टर 4 सड़क नंबर 7 में आकांक्षा अहिरवार अपनी मां, 2 बहन और 1 भाई के साथ रहती थी। उसके पिता रिटायर्ड पुलिसकर्मी हैं। बताया जा रहा है की सुबह 11.30 बजे उसके कमरे में उसकी लाश फंदे से झूलती हुई मिली। फिलहाल भट्ठी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

मृतिका के घर में उसकी मां, दो बहन और एक भाई है। आकांक्षा की छोटी बहन अनुष्का 12वीं पास है। उससे छोटी बहन तनुष्का 10वीं पास और भाई साहिल होटल में काम करता है। आकांक्षा के पिता हत्या के मामले में पिछले 20 साल से फरार हैं। आकांक्षा की मां मानकुंवर अहिरवार खेती किसानी करती हैं। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया है। आज मंगलवार को मध्यप्रदेश राज्य के टीकमगढ़ से परिजनों के आने के बाद शव (डेडबॉडी) का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा जाएगा।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।