दुर्ग(पाटन): जनपद पंचायत पाटन क्षेत्र क्रमण 03 से भाजपा समर्थित नवनिर्वाचित जनपद सदस्य प्रणव शर्मा सांसद विजय बघेल जी से भेंट मुलाकात करने अपने समर्थकों सहित दुर्ग सांसद निवास कार्यालय भिलाई पहुंचे और आशीर्वाद लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया।
वहीं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इस बार पाटन क्षेत्र में सबसे ज्यादा चर्चित जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक 3 रहा है, जिसमें जनता ने प्रणव शर्मा को विजयश्री का आशीर्वाद प्रदान किया है।




