विदेशी शराब दुकान से ब्रांडेड बोतल सहित लाखों की चोरी

कोरबा : जिले की शराब दुकान में ब्रांडेड शराब के शौकीन चोर ने सेंधमार दी। कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत छापर भुट्टा चौक स्थित देशी और विदेशी शराब दुकान से चोर ने 22 हजार नकद और शराब की बोतल चोरी की। चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। बदमाश चोरी करता दिखाई दे रहा है।

देसी और विदेशी शराब दुकान के मैनेजर पांडे ने कुसमुंडा थाने में शिकायत दर्ज कराई। अज्ञात चोर ने शराब दुकान की दीवार में सेंध मारकर नकदी और ब्रांडेड शराब की बोतलें चोरी का ली। शराब दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर की हरकत कैद हो गई। बदमाश चोर ने अपना चेहरा गमछे से ढका हुआ था। शराब दुकान का गार्ड भी ड्यूटी पर तैनात था, इसके बाद भी वो चोरी कर लिया । फिलहाल कुसमुंडा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देखे बदमाश चोर की करतूत

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।