राजनंदगांव । जिला पंचायत सदस्य व जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण महामंत्री महेंद्र यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने से इस क्षेत्र के चारों जिले कबीरधाम, खैरागढ़ छुईखदान गंडई, राजनंदगांव तथा चौकी मोहला मानपुर जिलों की जनता में भारी खुशी का संचार हुआ है।
उनका टिकट मिलने की खुशी में जगह-जगह मिठाइयां बाटी और पटाखे फूटे वही भाजपा के लोकसभा टिकट के दावेदारों और उनके समर्थकों के चेहरों में हल्की मुस्कान आ गई है। उनकी सोच यह भी हो सकती है कि दूसरी बार रिपीट होने वाले जनता से दूरी बनाए रखने वाले सांसद को पार्टी ने दूसरी बार टिकट देकर खतरा मोल ले लिया है और उनके समक्ष श्री बघेल के रूप में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रूप में कद्दावर उम्मीदवार श्री पांडे को पटकनी देने के लिए तत्पर है।
श्री यादव ने आगे कहा कि भूपेश बघेल की उम्मीदवारी से भाजपा में भीतर घात की संभावना कई गुना बढ़ गई है। वहीं कांग्रेस के विभिन्न खेमें के लोग एक छत्र के नीचे आ जाएंगे। इससे श्री बघेल की जीत का अंतर लाखों में होगा। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को उनके अपने कार्यकाल के दौरान राजनांदगांव संसदीय क्षेत्र में कराए गए विभिन्न विकास निर्माण कार्यों और जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा-सीधा लाभ भारी बहुमत के रूप में अवश्य मिलेगा। जनता उन्हें सर आंखों पर बैठने के लिए तैयार खड़ी है।





