
नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्म हtया, आरोपी पति गिरफ्तार
खैरागढ़ (प्रदीप बोरकर)। दहेज में मोटर सायकल मांगने, बीएड की पढ़ाई के लिए मना करने से व्यथित नवविवाहिता द्वारा घर के शौचालय मे ही आग लगाकर आत्म हtया करने के आरोप मे खैरागढ़ पुलिस ने मृतका के पति आरोपी अजय बघेल 30 वर्ष टेकापार खुर्द को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ।

पुलिस मे दर्ज शिकायत अनुसार मृतका का विवाह फरवरी 25 मे हुआ था। विवाह के दौरान परिजनो द्वारा उपहार सामाग्री दिए जाने के दो तीन माह बाद पति द्वारा दहेज में मोटर सायकल नही देने, नगद राशि कम देने की बात को लेकर मृतका को प्रताड़ित किया जाता रहा।

इस दौरान मारपीट किए जाने, सगाई के दौरान मृतका को दिए गए हाथ के आभूषण भी आरोपी द्वारा अपने पास रखने, विवाह के दौरान मृतका को पढ़ाई जारी रखने की बात तय होने के बाद भी आरोपी द्वारा उसे डीएड की पढ़ाई से मनाकरने को लेकर मृतका मानसिक रूप से परेशान थी ।
लगातार प्रताड़ना के चलते मृतका ने अपने घर के शौचालय मे मिटटी तेज डालकर आG लगा ली थी । इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर थाना खैरागढ़ में 80 एवं 85 भारतीय न्याय संहिता के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई।
विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर आरोपी अजय बघेल को गिरफ्तार न्यायालय में प्रस्तुत करने पर न्यायालय द्वारा आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किए जाने का आदेश दिया गया।








