बोरेंदा में लगा कोविड टीकाकरण का शिविर

रानीतराई /पाटन विधानसभा सभा के अंतर्गत आने वाले गांव ग्राम पंचायत बोरेंदा में आज  टीकाकरण का शिविर लगाकर 60 वर्ष से ऊपर के लोगों का टीकाकरण किया गया वही पर लोगों को बीपी एवं शुगर की समस्या से अवगत कराते हुए जांच भी किया गया।

आपको बता दें कि जिले में करोना अपना पांव पसार रहे है जिसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के द्वारा गांव में बचे हुए लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है एवं बूस्टर डोज लगाया जा रहा है।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत के सरपंच माननीय कमलेश वर्मा जी मौके पर उपस्थित रहे एवं लोगों को कोरोना से बचने के लिए टीकाकरण बूस्टर डोज जरूर लगाने की अपील  की  एवं छूटे हुए लोगों को टीकाकरण करवाने की अपील  किया गया।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।