माना में चाकूबाजी, मौके पर युवक की मौत

रायपुर : राजधानी रायपुर जिला अंतर्गत माना इलाके में चाकूबाजी हुई है। माना बस्ती से अभनपुर पहुंच मार्ग पर विवाद के दौरान चाकू से हमला कर दिया गया है। माना बस्ती की रहने वाले लल्ला बंजारे पर चाकू से वार किया गया है। बताया जा रहा है कि वर्चस्व की लडाई के चलते चाकूबाजी हुई। सभी आरोपी फरार हो गए हैं।

स्थानीय लोगो ने गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान युवक विजेंद्र मार्कण्डेय उर्फ लल्ला की मौत हो गई। माना थाना पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के सभी आरोपी माना क्षेत्र से बाहर के बताए जा रहे हैं। माना में हुई हत्या के विरोध में स्थानीय रहवासियों ने एयरपोर्ट जाने वाले रास्ते पर टायर जलाकर चक्का जाम कर रहे है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।