रेंगाकठेरा बखत में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया

राजनांदगांव : 21 जुलाई 2024 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला रेंगाकठेरा बखत में गुरु पूर्णिमा पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय कुमार जायसवाल, अध्यक्षता जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा श्री सतीश ब्योहरे, विशेष अतिथि श्री पी आर झाडे ADPO, श्री एम आर अंसारी APC, श्री मनोज मरकाम Apc, श्री भगत सिंह ठाकुर BRC, सरपंच श्रीमती लता ठाकुर ,उप सरपंच श्री गुलाब वर्मा ,जनपद सदस्य श्री गणेश राम साहू व प्राचार्य श्रीमती विभा सोलंकी रही ।

सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई, जिला शिक्षा अधिकारी श्री अभय जायसवाल जी ने गुरु के महत्व को बताया एवं सभी के द्वारा गुरु के योगदान पर उद्बोधन दिए गए, सेवानिवृत शिक्षकों का छात्रों द्वारा सम्मान किया गया ,इस अवसर संस्था के समस्त स्टाफ  व छात्र- छात्राये उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।