(संतोष देवांगन) राजनांदगांव : भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रवक्ता एवं वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के पूर्व चेयरमेन नीलू शर्मा ग्राम पंचायत भर्रेगांव में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने आमजनों को केंद्र की नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश की विष्णुदेव साय सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। शिविर स्थल पर उपस्थित होकर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से भेंटकर लोगों को इन योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ दिलाने पर भी चर्चा की।

नीलू शर्मा ने बताया कि, छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आम जनता को हो रही समस्याओं के निराकरण के लिए प्रत्येक जिलों में इस प्रकार के जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जा रहे हैं। इसके तहत छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत सभी विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शिविर स्थल पर उपस्थित रहकर आमजनों की समस्याओं को निराकरण करते हैं।

उन्होंने आगे बताया कि, आज यहां पर बड़ी संख्या में लोग विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याएं लेकर पहुंचे, जिनमें से कुछ समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया। भाजपा प्रवक्ता नीलू शर्मा ने बताया कि, शासन के लगभग 30 विभागों का स्टाल लगाया गया था। इसमें 352 प्रकरण आए थे उनमें से अधिकांश प्रकरण का त्वरित निराकरण कर दिया गया। शिविर में मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर महामंत्री कृष्णा तिवारी, जिला उपाध्यक्ष लीलाधर साहू, व पूर्व पार्षद दीपक चौहान उपस्थित थे।




