15 जुलाई को विधानसभा घेराव, शिक्षक अधिकारों की बुलंद होगी आवाज

* 15 जुलाई को विधानसभा घेराव, शिक्षक अधिकारों की बुलंद होगी आवाज*

दुर्ग ;  छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के नेतृत्व में प्रदेशभर के सहायक एवं समग्र शिक्षक अपनी वर्षों पुरानी लंबित मांगों को लेकर 15 जुलाई को विधानसभा घेराव करेंगे। फेडरेशन ने प्रदेश के सभी शिक्षकों से बड़ी संख्या में इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का आह्वान किया है।

फेडरेशन के दुर्ग जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा ने कहा कि सरकार से लगातार मांगें रखने के बावजूद अब तक कोई ठोस निर्णय नहीं लिया गया है। शिक्षकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के लिए यह लोकतांत्रिक आंदोलन किया जा रहा है।

छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशनदौरान फेडरेशन निम्न प्रमुख मांगों को प्रमुखता से उठाएगा—
* मोदी की गारंटी के अनुरूप सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर कर क्रमोन्नत वेतनमान प्रदान किया जाए।
* टीईटी की अनिवार्यता समाप्त कर सेवारत शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।
* पूर्व सेवा की गणना करते हुए पूर्ण पेंशन सहित समस्त सेवानिवृत्ति लाभ दिए जाएं।
* लंबित पदोन्नति प्रक्रिया में तेजी लाकर शीघ्र पदोन्नति आदेश जारी किए जाएं।
* VSK (वीएसके) के कारण शिक्षकों पर पड़ रहे अनावश्यक मानसिक तनाव एवं वेतन कटौती पर तत्काल रोक लगाई जाए।

छत्तीसगढ़ सहायक/समग्र शिक्षक फेडरेशन के जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार वर्मा,ब्लॉक अध्यक्ष पाटन चेतन सिंह परिहार, ब्लॉक अध्यक्ष दुर्ग सतीष चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष उत्तम ठाकुर, व विनोद कुमार देवांगन, राजकुमार बघेल, टेकेश्वर प्रसाद यदु, बुधारू राम निषाद,  सुनील बघेल, चन्द्रशेखर साहू, राजकुमार गुप्ता, राहुल झा, अनुराग श्रीवास्तव, राहुल सोनटेके, यादराम साहू, आलोक नायक ,कामता प्रसाद धनकर, कृष्ण कुमार शर्मा, दानेश्वर प्रसाद वर्मा, आदि शिक्षकों ने अपील की है कि वे 15 जुलाई को विधानसभा घेराव में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपने अधिकारों की आवाज बुलंद करें तथा शिक्षक एकता को मजबूत बनाएं।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।