सूरजपुर ; अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्यवाही, भैयाथान के गंगोटी क्षेत्र से 04 हाईवा जब्त, थाना बसदेई में सुपुर्द

अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन पर खनिज विभाग की सख्त कार्यवाही; भैयाथान के गंगोटी क्षेत्र से 04 हाईवा जब्त, थाना बसदेई में सुपुर्द
* खनिज अमला, राजस्व अमला एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले में सतत जांच जारी – अवैध उत्खनन/परिवहन में संलग्न वाहनों की जब्ती एवं अर्थदण्ड की वसूली…

सूरजपुर ; कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देशन में जिला सूरजपुर के खनिज अमला, राजस्व अमला एवं जिला स्तरीय टास्क फोर्स द्वारा जिले में खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध सतत जांच एवं कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान पत्थर, गिट्टी, मुरूम, मिट्टी, ईंट, रेत आदि खनिजों का अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते पाए जाने पर संलग्न मशीनरी एवं वाहनों को नियमानुसार जब्त कर अवैध उत्खनन/परिवहन का प्रकरण दर्ज किया जा रहा है तथा अर्थदण्ड की वसूली भी की जा रही है।

यह भी पढ़े ; राजनांदगांव जिले को मिली बड़ी सौगात: “लिटिया-सेमरिया” उपकेंद्र के सुदृढ़ीकरण से प्रदेश की औद्योगिक परियोजनाओं को मिलेगी गति

इसी क्रम में माह जुलाई में विभागीय अमला एवं जिले में गठित टास्क फोर्स द्वारा दिनांक 13 जुलाई 2026 को भैयाथान के गंगोटी क्षेत्र से कुल 04 वाहनों (हाईवा) में कुल 56 घन मीटर अवैध रेत का परिवहन करते पाया गया। अवैध वाहनों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही करते हुए चारों वाहनों (हाईवा) को पुलिस थाना बसदेई में सुपुर्द कराया गया है। जिला प्रशासन द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर पूर्णतः अंकुश लगाने हेतु ऐसी कार्यवाही निरंतर जारी रखने की बात कही गई है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।