अशोक साहू ने भंसुली (के)में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया

पाटन- रानीतराई : पाटन विधानसभा के ग्राम भंसूली (के)में प्राथमिक शाला में अतिरिक्त कक्ष एवं नाली निर्माण कार्य(जनपद निधि)9.11 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन समारोह के मुख्य अतिथि सीएम भूपेश बघेल के प्रतिनिधि अशोक साहू उपाध्यक्ष ज़िप दुर्ग,महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस पाटन,दिनेश साहू सभापति जप, डॉ के के साहू सेक्टर प्रभारी,दिनेश साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस,सुंदर साहू अध्यक्ष शाला विकास समिति के करकमलों से पूजा अर्चना कर किया गया।

जिप उपाध्यक्ष श्री साहू ने अपने उद्बोधन में भूपेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक ग्रामीण आत्म निर्भर बन रहे है,साथ ही प्रत्येक ग्रामों में निरंतर विकास की गंगा बहाने वाले सीएम भूपेश बघेल एवं ओएसडी आशीष वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किए।

महेंद्र वर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस ने पाटन विधानसभा क्षेत्र में सड़क,सिंचाई, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं प्रत्येक वर्गों के विकास के लिए भूपेश सरकार प्रतिबद्ध बतलाया। दिनेश साहू सभापति ने भी समारोह को संबोधित किया। मंच संचालन गैंदलाल डहरिया पूर्व जप एवं आभार नीलमनी साहू पूर्व सरपंच ने किया।

इस अवसर पर सरपंच तुलसी डहरिया,उपसरपंच कमलेश साहू, पदमन साहू,बीरेंद्र देवांगन,मालती साहू,राजेश हिरवानी, मन्ना पटेल,सचिव दीनबंधु यादव,ओंकार देवांगन,कृष्ण साहू,ईश्वरी चापले,सियाराम साहू,अनिल टंडन,सुभाष ठाकुर शिक्षक सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

KARAN SAHU
KARAN SAHU
करन साहू कार्यक्षेत्र - पाटन ( छ.ग. ) "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़"
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।