सुशासन तिहार में प्रदेशवासियों की समस्याओं का कर रहे निदान :- अनुज

विधानसभा धरशिवा : प्रदेशवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान के लक्ष्य के साथ 5 मई से 31 मई तक सुशासन तिहार के तीसरे चरण में रायपुर नगर पालिक निगम के जोन क्र. 09, रानी लक्ष्मी बाई वार्ड में धरसींवा विधानसभा के विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने वार्ड वासियों को राशनकार्ड, आयुष्मान कार्ड, ट्राइसाइकिल,मछली पालकों को फुटकर मत्स्य विक्रय हेतु आइस बॉक्स और जमीन का मालिकाना हक दिलाने हितग्राहियों को पट्टा वितरित किया तथा समाधान शिविर में वार्ड वासियों से आत्मीय संवाद करते हुए उनके समस्याओं को सुन कर समाधान हेतु अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए।इस अवसर पर पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने कहा की सुशासन तिहार का मूल उद्देश्य यह है, की सरकार को जनता के द्वार तक लाना है। माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार का संकल्प है, कि राज्य का कोई भी पात्र नागरिक शासन की योजनाओं के लाभ कराना।

यह भी पढ़े :- अब पति समाज को तरबूज भी सोच-समझ कर खाना पड़ेगा, महिला ने अपने ही पति को जहर देकर की हत्या

आज सुशासन तिहार अपने तीसरे चरण में प्रवेश कर रहा है। जिसमे समाधान शिविर के माध्यम से आपकी समस्याओं का समाधान सीधे आपके द्वार तक पहुंचेगा। हमारी सरकार जनता की आवाज को सुनने, समझने और उस पर त्वरित कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। सुशासन तिहार के माध्यम से स्वयं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी, जनप्रतिनिधि और प्रशासन जनता के नगर, मोहल्ले और घरों तक पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान कर योजनाओं का लाभ एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर कार्य कर रहें हैं।

यह भी पढ़े :- हिरण की खाल और सींग बेचने निकले 3 तस्कर गिरफ्तार

वही रायपुर के कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह जी ने कहा की सुशासन तिहार मिनिमम गवर्नमेंट, मैक्सिमम गवर्नेंस का जीवंत उदाहरण है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के निर्देश और मार्गदर्शन में 08 अप्रैल से सुशासन तिहार वर्ष 2025 का आयोजन किया जा रहा है। जिसका यह उद्देश्य आमजन तक पहुंचकर उनकी समस्याएं सुनना और उनका त्वरित निराकरण करना है। उन्होंने यह बताया कि हर वार्ड और क्षेत्रों में लगे शिविर में लगभग जिले से 3 लाख आवेदन प्राप्त किए गए।

अब इन आवेदनों का निराकरण कर हितग्राहियों को जानकारी दी जा रही है। रायपुर जिला आवेदनों के निराकरण के मामले में राज्य में प्रथम स्थान पर है। इस अवसर पर धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू जी,रायपुर नगर निगम की अध्यक्ष मिनल चौबे जी , रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह,
रायपुर नगर निगम आयुक्त विश्वदीप जी, एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।