अभाविप ने खोला मोर्चा राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाइवें किया चक्काजाम

* बीएससी फायनल के रसायन शास्त्र मे 127 परीक्षार्थियों को मिला एक साथ पूरक…
* अभाविप ने खोला मोर्चा राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाइवें किया चक्काजाम…

अभाविप ने खोला मोर्चा राजनांदगांव कवर्धा स्टेट हाइवें किया चक्काजामखैरागढ़ (प्रदीप बोरकर) । बीएससी अंतिम वर्ष के रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा परिणामों मे संभावित अनियमितताओ को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की अगुवाई में छात्रछात्राओ ने मोर्चा खोलते मंगलवार को शहर के टैम्पो चौक मे विरोध प्रदर्शन कर स्टेट हाइवे मे चक्काजाम कर दिया।

छात्रो ने परीक्षा परिणामों की नए सिरे से जांच कर फिर से परिणाम घोषित करने की मांग करते कहा कि हेमचंद विवि दुर्ग के अधीनस्थ खैरागढ़ के रानी रश्मिदेवी सिंह शासकीय महाविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष के रसायनशास्त्र की परीक्षा मे 184 नियमित एवं 74 स्वाध्यायी छात्रछात्राओ ने परीक्षा दिलाई थी।

परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद रसायन शास्त्र विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में छात्रों को कम अंक प्राप्त हुए इसके चलते बड़ी संख्या मे विद्यार्थी अनुत्तीर्ण होकर पूरक की स्थिति में आ गए । परीक्षा परिणाम मे 184 नियमित परीक्षार्थियों में 84 और 74 स्वाध्यायी में से 53 परीक्षार्थियों को पूरक मिला है।

नवविवाहिता ने आग लगाकर की आत्म हtया, आरोपी पति गिरफ्तार

अभाविप ने कहा कि प्राप्त अंको और परिणामों को देखते आवश्यक प्रतीत होता है कि उक्त विषय की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन, अंको के संकलन और परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया में लापरवाही बरती गई है।

परिषद ने मामले की निष्पक्ष एंव उच्चस्तरीय जांच की मांग कर वास्तविक स्थिति स्पष्ट करने, किसी प्रकार की त्रुटि अथवा अनियमितता पर उसका निराकरण करने की मांग की ।

प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन नही हुई कार्यवाही
परिषद ने आरोप लगाया कि पिछले माह ही मामले को लेकर महाविद्यालय प्राचार्य को भी ज्ञापन सौंपा गया था। लेकिन मामले मे कोई कार्यवाही और समाधान नही निकलने से परीक्षार्थी आक्रोशित है। इसके चलते परीक्षार्थियों में असमंजस की स्थिति बन गई है ।

उत्तर पुस्तिकाओ की त्वरित जांच परीक्षा परिणामों की स्पष्ट और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध कराने की मांग को लेकर छात्रो ने कहा कि परिणाम स्पष्ट नही होने से अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य, रोजगार की संभावनाओ पर प्रतिबंध लग सकता है

आधा घंटा जाम रहा हाइवे
परिषद पदाधिकारियो सहित छात्रछात्राओ द्वारा टैम्पो चोक मे चक्काजाम किए जाने से राजनांदगांव कवर्धा मार्ग पर आधे घंटे से अधिक समय तक यातायात अवरूद्ध हो गया।

इस दौरान राजनांदगांव कवर्धा मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहनो सहित डोंगरगढ़, धमधा, दुर्ग रायपूर मार्ग भी पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर पुलिस अधिकारियो की समझाइश और ज्ञापन पर कार्यवाही का भरोसा दिलाए जाने के बाद छात्रों ने चक्काजाम समाप्त किया ।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।