जांजगीर-चांपा : हथनेवरा एनीकट में नहाने के दौरान डूबे युवक लक्ष्मी प्रसाद साहू का लाश रविवार के दिन सुबह बरामद कर लिया गया है। SDRF की टीम और नगर सेना की मदद से चलाए गए रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान युवक के शव को घटना के 22 घंटे के बाद एनीकट से बाहर निकाल गया।
कैसे हुआ था हादसा ?
हथनेवरा निवासी लक्ष्मी प्रसाद साहू और उसका परिवार रोजाना एनीकेट में दैनिक क्रियाकलाप (नहाने-धोने) के लिए जाता था। शनिवार को भी युवक लक्ष्मी अपने भाई और उसके बच्चों के साथ एनीकट में पहुंचा था। जिस दौरान वह पानी में डूब गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। काफी देर तक तलाश के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिला था। आज सुबह फिर से शुरू की गई खोजबीन के दौरान लगभग 5:30 बजे लक्ष्मी प्रसाद साहू का शव बरामद किया गया है।
- यह भी पढ़े :- बेटा-बहू के विवाद को सुलझाने गए पिता की हत्या, पुलिस ने आरोपी पुत्र को किया गिरफ्तार
- यह भी पढ़े :- शादी का वादा कर युवती के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ़्तार, जानिए पूरा मामला ?
- यह भी पढ़े :- Corona Update : रायपुर सहित इन जिलों में मिले कोरोना के मरीज, राज्य में एक्टिव केस 41




