ए. एन.एम. पद की कौशल परीक्षा 26 मई को
दुर्ग 20 मई 2022/राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन दुर्ग के अंतर्गत ए.एन.एम. संविदा पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत, कौशल परीक्षा हेतु वरीयता सूची एवं कौशल परीक्षा की सूचना को जिले के वेबसाईड दुर्ग डॉट जीओवी डॉट इन में अपलोड कर दी गई है।
कौशल परीक्षा दिनांक 26 मई 2022 को आयोजित की जाएगी। कौशल परीक्षा हेतु पात्र अभ्यार्थी कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए, प्रातः 10.30 बजे आई.पी. पी. – 6 पांच बिल्डिंग दुर्ग में उपस्थित रहें। विस्तृत जानकारी हेतु जिलें की वेबसाईट का अवलोकन किया जा सकता हैं ।





