अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार ( जोधपुर ) का एक दिवसीय धार्मिक/आध्यात्मिक शिविर गरियाबंद में

गरियाबंद। अंतर्राष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (जोधपुर) के तत्वाधान में एक आध्यात्मिक/धार्मिक शिविर का आयोजन दिनाँक 08 फरवरी 2026 बुधवार को नगर में आयोजित किया जा रहा है।

आयोजनकर्ताओं के अनुसार सदगुरू देव परम पूज्य श्री निखिलेश्वरानंद जी का यह धार्मिक / अध्यात्मिक शिविर माता जी के जन्म दिवस के सुअवसर पर गरियाबंद नगर के कृषि उपज मंडी में आयोजित किया जा रहा है।

आपको बता दें कि अंतरराष्ट्रीय सिद्धाश्रम साधक परिवार (जोधपुर) एक आध्यात्मिक/धार्मिक संगठन है, जो मुख्य रूप से मंत्र, तंत्र, योग, साधना और गुरु-शिष्य परंपरा पर आधारित साधना मार्ग को प्रचारित करता है।

यह एक आध्यात्मिक साधक संगठन है, जिसका मुख्य केंद्र राजस्थान के जोधपुर में माना जाता है। इसे आमतौर पर “निखिल मंत्र विज्ञान” से भी जोड़ा जाता है। इसके संस्थापक डॉ.नारायण दत्त श्रीमाली (परमहंस स्वामी निखिलेश्वरानंद) माने जाते हैं।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।