स्मृति ईरानी बनीं छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी, महिला मोर्चा में उत्साह की लहर

​गरियाबंद। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राष्ट्रीय महामंत्री स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ भाजपा का प्रदेश प्रभारी तथा सिद्धार्थ शंभू को सह-प्रभारी बनाये जाने पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी और गरियाबंद जिला अध्यक्ष बिंदु सिन्हा ने उन्हें बधाई देते हुये कहा कि स्मृति ईरानी के दीर्घकालिक राष्ट्रीय और प्रशासनिक अनुभव का सीधा लाभ प्रदेश संगठन को मिलेगा।

​महिला मोर्चा नेताओं ने विश्वास जताया कि नये नेतृत्व से बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय और संवाद और अधिक मजबूत होगा। साथ ही, संगठन में महिला शक्ति की भागीदारी बढ़ाने तथा केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने के कार्यों को नई गति और ऊर्जा मिलेगी।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।