गरियाबंद जिले में अतिवृष्टि : जिला शिक्षा अधिकारी ने 26 सितंबर शनिवार को घोषित किया विद्यालयों में अवकाश ..

गरियाबंद। जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के चलते नदी-नालों में उफान, जलभराव और मार्गों में बाधा की स्थिति को देखते हुये जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग ने छात्रहित में बड़ा निर्णय लिया है। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) राजेश कुमार चंद्राकर ने दिनांक 26 सितंबर 2026, शनिवार को जिले के सभी शासकीय, अशासकीय एवं अनुदान प्राप्त विद्यालयों में अवकाश घोषित करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।

इसके साथ ही 26 सितंबर को आयोजित होने वाली त्रैमासिक परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिले में हो रही अत्यधिक वर्षा और विपरीत परिस्थितियों को देखते हुये छात्रहित में 26 सितम्बर 2026 की परीक्षा स्थगित करते हुये अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि, शेष दिनों की त्रैमासिक परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारणी के अनुसार यथावत जारी रहेंगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन की मांग का असर

विदित हो कि भारी बारिश और खराब मौसम के चलते छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन द्वारा विद्यार्थियों और शिक्षकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुये 26 सितंबर को अवकाश घोषित करने की मांग की गई थी।

एसोसिएशन का कहना था कि ग्रामीण क्षेत्रों में पुल-पुलियों के ऊपर से पानी बहने व जलभराव के कारण विद्यार्थियों को स्कूल पहुंचने में भारी जोखिम उठाना पड़ रहा था। त्रैमासिक परीक्षा के चलते विद्यार्थी किसी भी हाल में परीक्षा छूटने के डर से स्कूल पहुंचने का प्रयास कर रहे थे, जिससे जान-माल का खतरा बना हुआ था।

छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष परमेश्वर निर्मलकर, ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, नंदकुमार रामटेके, सुरेश केला, संजय यादव एवं दिनेश निर्मलकर ने प्रशासन से त्वरित निर्णय लेने की मांग उठाई थी। एसोसिएशन की मांग और मैदानी परिस्थितियों की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा, तत्परता दिखाते हुये अवकाश व परीक्षा स्थगन का आदेश जारी कर दिया गया, जिससे विद्यार्थियों, पालकों और शिक्षकों ने राहत की सांस ली है।

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्ट
"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के लिए किरीट ठक्कर की रिपोर्टhttps://chhattisgarh-24-news.com
किरीट ठक्कर "छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" संवाददाता
ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।