दुर्ग। सांसद विजय बघेल के कारकमलों से “सेलूद” में महतारी सदन का लोकार्पण

ग्राम सेलूद में महतारी सदन का लोकार्पण
सांसद विजय बघेल ने बिहान समूह की सैकड़ों महिलाओं को किया संबोधित

ग्राम पंचायत सेलूद में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पणसेलूद।  ग्राम पंचायत सेलूद में सोमवार को नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पण गरिमामय समारोह में दुर्ग लोकसभा सांसद माननीय श्री विजय बघेल के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत पाटन की अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने की।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद विजय बघेल ने बिहान स्व-सहायता समूह से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण परिवार और समाज की प्रगति की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि बिहान समूहों के माध्यम से ग्रामीण महिलाएं संगठित होकर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। महतारी सदन महिलाओं के लिए प्रशिक्षण, बैठक, संवाद तथा आजीविका से जुड़ी गतिविधियों का उपयोगी केंद्र बनेगा।

नया “मैकडॉवेल्स नंबर 01 लॉन्च” नई पीढ़ी के लिए भारत के सबसे बड़े व्हिस्की ब्रांड्स में से एक

सांसद ने कहा कि महतारी सदन केवल एक भवन नहीं, बल्कि मातृशक्ति के सम्मान, सहभागिता और स्वावलंबन का केंद्र है। उन्होंने महिला स्व-सहायता समूहों से शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर अपने समूहों को मजबूत करने और आर्थिक गतिविधियों को विस्तार देने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में महतारी सदन के चाबी को महिला समूह को सौंपा गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जनपद पंचायत पाटन अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति नायक ने महतारी सदन को ग्रामीण महिलाओं के लिए उपयोगी सुविधा बताते हुए कहा कि इससे महिला समूहों को अपनी गतिविधियों के संचालन के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

ग्राम पंचायत सेलूद में नवनिर्मित महतारी सदन का लोकार्पणसमारोह में विशेष अतिथि के रूप में जिला भाजपा दुर्ग अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, सभापति श्रीमती कल्पना नारद साहू, सांसद प्रतिनिधि राजा पाठक तथा जनपद पंचायत पाटन सदस्य श्रीमती चंद्रिका चित्रसेन कलिहारी उपस्थित रहीं l विशेष अतिथि के रूप में भाजपा पाटन मंडल अध्यक्ष श्रीमती रानी बन्छोर, प्रणव शर्मा सभापति पाटन, बाबा वर्मा, ग्राम पंचायत सेलूद के सरपंच खिलेश मारकंडे, निवर्तमान सरपंच श्रीमती खेमिन खेमलाल साहू, शक्तिकेंद्र सेलूद के संयोजक श्री महेश्वर बंछोर,,रमेश देवांगन, खेमलाल साहू, पुनीत साहू, महेश्वर बंछोर, लवण बंजारे, जयंत साहू, जयप्रकाश साहू, कृष्णा साहू, टामन साहू, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मण साहू, उमेश देवांगन, महेंद्र देवांगन, गायत्री बंछोर, ललिता वर्मा, भोजेश्वरी साहू, शैल साहू, अनुपमा देवांगन, दीक्षा, पार्वती ठाकुर, सुनीता ठाकुर, दिलेश्वरी देवांगन, संतोष साहू, देवेंद्र ठाकुर, देवेंद्र साहू, दिनेश बरहरे परमेश्वर साहू, एल बी सिंग, बिहान समूह से उन्नति महिला क्लस्टर संगठन सेलुद, क्लस्टर प्रभारी पीआरपी श्रीमती गीता साहू, क्लस्टर अध्यक्ष धनेश्वरी साहू, सचिव लक्ष्मी यादव, flcrp हेमपुष्पा साहू, गायत्री यादव, जया चंद्राकर, ECRP शिवकुमारी चंद्राकर, दुर्गेश्वरी वर्मा, लोकेश्वरी बघेल, रेखा बघेल, RBK लक्ष्मी साहू, साधना बघेल, क्लस्टर लेखापाल नुतन यादव सहित जनप्रतिनिधि भाजपा पदाधिकारी, बिहान समूह की महिलाएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

उक्त अवसर पर महेंद्र जांगड़े मुख्य कार्यपालन अधिकारी पाटन व श्वेता यादव अतिरिक्त सी ई वो पाटन के द्वारा प्रशासनिक तैयारी को पूर्ण किया गया l महतारी सदन का निर्माण ग्रामीण यांत्रिक सेवा विभाग द्वारा कराया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 28 सितंबर 2026, सोमवार को सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं ग्रामीणों ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में महतारी सदन को महत्वपूर्ण पहल बताया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।