दवनकरा धान खरीदी केंद्र का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

सुरजपुर प्रतापपुर के दवनकरा की धान खरीदी केंद्र पर कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज निरीक्षण किया। जहां उन्होंने उपार्जन केंद्र के प्रबंधक से धान खरीदी से संबंधित पंजी प्रस्तुत करने के लिए कहा। उन्होंने बारीकी से धान खरीदी रजिस्टर, निरीक्षण पंजी, बारदाना पंजी व निरीक्षण पंजी का अवलोकन किया।

उन्होंने नमी मापक यंत्र से धान की गुणवत्ता का परीक्षण भी कराया। इसके साथ ही उन्होंने धान उपार्जन केंद्र में उपस्थित संबंधित अधिकारियों को रकबा समर्पण के नियमित एंट्री के लिए निर्देशित किया।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।