Ration Card : सभी राशन कार्डों का होगा नवीनीकरण, जानिए कैसे कर सकते हैं आवेदन

रायपुर : सार्वजनिक वितरण प्रणाली (Public Distribution System) के तहत छत्तीसगढ़ में प्रचलित राशन कार्डों (ration card) का नवीनीकरण किया जाएगा। जिसके लिए निर्देश जारी कर दिया गया है।

संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में लगभग 76 लाख राशन कार्ड (ration card) है। जिसका नवीनीकरण किया जाना है। हर 5 साल में नवीनीकरण करने का प्रावधान है।

संचालनालय खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण के संचालक जितेन्द्र शुक्ला ने बताया कि, इसके लिए 25 जनवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से लिया जाएगा। 29 फरवरी 2024 तक नवीनीकरण की कार्यवाही पूर्ण करने का लक्ष्य है। वहीं इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टरों को आदेश जारी किया गया है।

ताज़ा खबरे

Video News

"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है। 

error: \"छत्तीसगढ़ 24 न्यूज़\" के कंटेंट को कॉपी करना अपराध है।